उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के एसएसआई अनूप सिंह नयाल के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला का शव करीब एक महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार मिलाप चौहान भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। यदि महिला की पहचान हो जाती है तो मामले की सच्