उत्तरकाशी से बड़ी खबर… ग्राम पंचायत बगोड़ी के युवा ग्राम प्रधान देवराज बिष्ट को प्रधान संगठन उत्तरकाशी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
देवराज बिष्ट ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वर्ष 2019 में वे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्रसंघ महासचिव चुने गए। इसके बाद वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव जीतकर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष बने। छात्र राजनीति के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाईं।
बाद में वे ग्राम पंचायत बगोड़ी के निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए और ग्रामीण विकास तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर देवराज बिष्ट ने कहा कि वे जिले के सभी ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा, पंचायतों को सशक�