कौआकोल: कौवाकोल के युवा नेता विकास कुमार ने पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव की मां को श्रद्धांजलि दी
Kawakol, Nawada | Nov 12, 2026 कौआकोल प्रखंड के युवा नेता एवं समाजसेवी विकास कुमार अपने समर्थकों और क्षेत्र के कई लोगों के साथ पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री की दिवंगत मां के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विकास कुमार ने पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव से मुलाकात की।