कौआकोल: कौआकोल स्थित नाटा नदी में बन रहे पहाडपुर चेक डेम का निरीक्षण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया
Kawakol, Nawada | Feb 16, 2026 लघु जल संसाधन विभाग, बिहार के माननीय मंत्री संतोष कुमार सुमन ने लघु सिंचाई प्रमंडल, नवादा के अंतर्गत कौआकोल स्थित नाटा नदी में बन रहे पहाडपुर चेक डेम योजना का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंत्री ने योजना की समीक्षा की और निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र के किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके।