कौआकोल। प्रखण्ड के पाली गांव निवासी मोहन मुरारी सिंह को लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड का प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि ओखरिया गांव निवासी विनय कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष सह बरेव पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दोनों को दी है।