लखीसराय: विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
रविवार अपराह्न 1:15 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार एवं रविवार के बीच वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती, ऑडी तथा डायल112 पर तैनात पुलिस बल का औचक जांच किया गया. अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता, उपस्थिति तथा कार्यशैली का जायजा लिया.