खोदावंदपुर: दौलतपुर पंचायत के वार्ड पाँच में जन सुराज पार्टी का सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर पंचायत वार्ड पाँच में रविवार को दोपहर करीब दो बजे जन सुराज पार्टी का सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एस कुमार आये। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी दवे कुचले पिछड़े और मध्यम वर्ग के लोगों का आवाज है।