खोदावंदपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही में शिक्षा समिति के गठन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही में शिक्षा समिति के गठन में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे मीडिया को बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही के प्रधानाध्यापक के द्वारा शिक्षा समिति के गठन में सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।