मंसूरचक: कस्टोली से मकदमपुर रास्ते में तुर्की पोखर के पास बुलेट सवार युवक की मौत, पुलिस कर रही जाँच
मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा दो पंचायत स्थित कस्टोली से मकदमपुर रास्ते में शनिवार की शाम करीब पांच बजे तुर्की पोखर के समीप बुलेट सवार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि उक्त युवक शराब का सेवन किये हुआ था।