खोदावंदपुर: खोदाबंदपुर के कामगार का सड़क हादसे में हरियाणा में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम।
खोदाबंदपुर के कामगार की हरियाणा के करनाल शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे मृतक का शव उसके घर बिदुलिया पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों ने बताया कि मृतक खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत अंतर्गत वार्ड एक बिदुलिया निवासी अजय महतो का 30 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार हरियाणा के करनाल शहर स्थित राइस मिल में मजदूरी करता था।