प्रतापगढ़: सदहा गांव की विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में ससुराली जनों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सदहा गांव निवासी सर्वेश दुबे की पुत्री शिवानी तिवारी की शादी वर्ष 2014 में हिंदू रीति रिवाज के साथ दान दहेज देकर संपन्न हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग कार और 10 लाख की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता प्रताड़ना सहते चली आ रही थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे मार-पीट कर घर से भगा दिया।