बरहट: द्वारिका विवाह भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 1000 से अधिक दिव्यांगजन और जीविका दीदियों को किया गया सम्मानित
Barhat, Jamui | Feb 9, 2025 जमुई के जनसेवक के रूप में राजनीतिक शुरुआत करने वाले अमरेंद्र कुमार अत्रि ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। रविवार को द्वारिका विवाह भवन में आयोजित दिव्यागजन एवं जीविका दीदी सम्मान समारोह का आयोजन कर इसकी 4 बजे इसकी औपचारिक घोषणा की है। इस मौके पर 1000 से अधिक दिव्यांगजनों व जीविका दीदियों को कंबल और शॉल देकर सम्मानित किया गया।