बरहट: मलयपुर से परीक्षा देकर लौटते समय रतनपुर के समीप ऑटो के चकमा से बाइक सवार 2 परीक्षार्थी हुए घायल
Barhat, Jamui | Feb 8, 2025 मलयपुर से परीक्षा देकर लौटने के दौरान शनिवार को 2 बजे के लगभग रतनपुर के समीप ऑटो के चकमा देने से बाइक सवार दो परीक्षार्थी दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल परीक्षार्थी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत के बंधौरा गांव निवासी दीपक कुमार व सुरज कुमार के रूप में हुई है। बता दें की पहली पाली की परीक्षा देकर लौट के दौरान दुर्घटना हुई।