बरहट: मलयपुर बस्ती पहुंचे विधायक श्रेयसी सिंह, श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए
Barhat, Jamui | Feb 5, 2025 बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर बस्ती निवासी राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की धर्मपत्नी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रविवार को 1:30 बजे के लगभग विधायक श्रेयसी सिंह सम्मिलित हुईं। हालांकि श्रद्धांजलि सभा में शाम 7 बजे के बाद तक भी लोगों का आना-जाना जारी रहा। वहीं विधायक ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।