बरहट: बिशनपुर में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे और वाहन किया ज़ब्त
Barhat, Jamui | Feb 4, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के बिशनपुर में सरस्वती पूजा के दौरान डीजे संचालक के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की। सरस्वती पूजा में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने के बाबजूद डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे समेत वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी 9:30 बजे के लगभग दी है। बताया जाता है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था।