बरहट: पतनेश्वर धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जाएगा विकसित और सौंदर्यकरण
Barhat, Jamui | Feb 7, 2025 सीएम के प्रगति यात्रा के तहत शुक्रवार को 11:30 बजे के लगभग जिले में कई योजनाओं का सौगात मिला है। इसमें जिला मुख्यालय से सेट बाबा पतनेश्वर धाम मंदिर को पर्यटन के दृष्टिकोण से पर्यटन विभाग के द्वारा विकसित एवं सौन्दर्याकरण किया जाएगा। इससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। इसको लेकर पूजा कमेटियों के सदस्यों ने 6:30 बजे CM नीतीश कुमार का आभार जताया है।