बरहट: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर सुगिया टांड़ के पास पलट गया, तीन युवकों की मौत, चार घायल
Barhat, Jamui | Feb 6, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के सुगिया टांड़ गांव में बुधवार की मध्य रात एक बड़ी घटना हो गई, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जाता है की घटना बुधवार की मध्य रात 12 से 1 बजे के बीच की है। बताया जाता है की उक्त सभी युवक मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुई।