नशा विरोधी अभियान को लेकर डीएम ने की समीक्षा, सप्लाई चेन पर कार्रवाई एवं जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
छपरा, 29 अगस्त 2026।
जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नारकोटिक्स एवं नशा विरोधी अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पटना के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
डीएम ने मादक पदार्थों की सप्लाई चेन की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई, संभावित हॉटस्पॉट एवं डार्क एरिया को चिन्हित करने तथा संवेदनशील स्थानों, विशेषकर रेल मार्गों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्कूलों में आयोजित साइबर मंगलवार, जीविका समूहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के माध्यम से व्यापक नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने को कहा। दवा दुकानों एवं ड्रग स्टोरों की नियमित जांच तथा प्रतिबंधित/नशीली दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में सदर अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशे की सप्लाई चेन को बाधित करने, हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाने और युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Aug 29, 2026