खिजरसराय: खिजरसराय नगर पंचायत के उपचुनाव में संगीता देवी 106 वोट से जीत हासिल की
खिजरसराय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 से संगीता देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 106 वोट से पराजित कर जीत हासिल की। इस चुनाव में 3 लोगों ने नामांकन कराया था।जिसमें संगीता देवी को 257 वोट मिले वही मुकेश कुमार को 151 और उपेंद्र को99 वोट मिले थे। वार्ड संख्या 11के वार्ड काउंसलर अनिल कुमार के निधन के बाद उक्त वार्ड में उपचुनाव कराया गया था।