बहराइच: बहराइच पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने नशे के कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय से डिमांड लेकर मुंबई रवाना
मंगलवार को बहराइच पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने नशे के कारोबार से जुड़े मामले में मटेरा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुंबई के मीरा भायंदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी चौथे की तलाश जारी थी जिसे गिरफ्तार किया गया है।