बहराइच: शहर सहित जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान, खाद्य पदार्थों के नमूने भेजे प्रयोगशाला
बहराइच शहर सहित जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को खाद्य विभाग टीम के द्वारा मिलावट खोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान अलग-अलग स्थान से नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। वही सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से सैलरगंज में मौके पर ही 30 नमूनो की जांच की गई है।