बहराइच: दरगाह पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दरगाह थाने की पुलिस ने किशोरी अपहरण मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरगाह SHO राजनाथ सिंह ने बताया कि सालारगंज पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा, सहित टीम ने मुरादाबाद में दबिश दी। पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले मुरादाबाद के जिले राजू उर्फ हंसपाल,संभल जिले के रामनिवास को धर दबोचा है।गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।