बहराइच: बेलवा भोपतपुर में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, कई घंटे तक चला रेस्क्यू, डीएफओ ने कहा- मगरमच्छ को नदी में छोड़ा गया
बहराइच एक ग्रामीण के घर में विशालकाय मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन विभाग कर्मियों को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नानपारा रेंज के बेलवा भोपतपुर ग्राम में मंगलवार को मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया था। DFO ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है।