बहराइच: पेटरहा गांव में जमीन के विवाद में जमकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटरहा गांव में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में पिता - पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां सोनू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए मंगलवार को बहराइच अस्पताल लेकर आए। इलाज जारी है।