रतलाम रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि: मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन से मात्र 3 घंटे में किया ट्रैक रिन्यूअल 🚂⏱️
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने रेल ट्रैक की मजबूती और सुरक्षित परिचालन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंजीनियरिंग विभाग ने मुंबई-दिल्ली जैसे अतिव्यस्त रेलमार्ग पर गोधरा-दाहोद खंड में 'मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन' का उपयोग करते हुए मात्र 3 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक कॉरिडोर में ट्रैक रिन्यूअल का काम सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस दौरान पुराने रेल हिस्सों को हटाकर 4 नए रेल पैनल, 8 फ्लैश बट वेल्डिंग और 4 एसईजे वेल्ड लगाए गए। 32 मोबाइल फ्लैश वेल्डिंग और 45 ट्रैक रिन्यूअल कर्मचारियों की टीम ने आधुनिक मशीनरी से इस गुणवत्तापूर्ण काम को रिकॉर्ड समय में अंजाम दिया।
#RatlamDivision #IndianRailways #TrackRenewal #WesternRailway #siti24ujjain