उज्जैन पुलिस का कमाल: बिना बिजली के काम करने वाले स्वदेशी 'पोर्टेबल CCTV' का सफल प्रयोग, CM ने की तारीफ
उज्जैन पुलिस ने आधुनिक और स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक बड़ा नवाचार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आरक्षक गौरव जयसवाल द्वारा तैयार किया गया स्वदेशी 'पोर्टेबल CCTV कैमरा' बिना बिजली के भी लाइव निगरानी और फुटेज देने में सक्षम है। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान गुदरी, हरसिद्धि पाल, रामघाट जैसे 5 प्रमुख स्थानों पर इस सिम-आधारित सिस्टम का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। कम लागत वाले इस बेहतरीन तकनीकी समाधान की खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जमकर सराहना की है।
#UjjainPolice #PortableCCTV #TechInnovation #MPCM #siti24ujjain