उज्जैन: आधी रात को सड़कों पर उतरे कलेक्टर, 7 सितंबर से पहले महाकाल राजसी सवारी मार्ग सुधारने के सख्त निर्देश 🚧
आगामी 7 सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकालेश्वर की अंतिम और राजसी सवारी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आधी रात को सवारी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सती गेट से कंठाल, रीगल टॉकीज, हेरिटेज होटल और हरसिद्धि चौराहे तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल जायजा लिया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजसी सवारी से पहले मार्ग के सभी फिनिशिंग, समतलीकरण और मरम्मत के काम हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainCollector #RajsiSawari #siti24ujjain