उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा, संभागायुक्त ने दिए क्वालिटी और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश 🛣️
सिंहस्थ महापर्व-2028 को लेकर उज्जैन में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के साथ शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। देवास रोड से हामूखेड़ी तक 18 मीटर चौड़े मार्ग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता और फिनिशिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिजासन माता मंदिर मार्ग के चौराहे का सौंदर्यीकरण करने और नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक बन रहे फोरलेन मार्ग पर आकर्षक ग्रीन बेल्ट और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #RoadConstruction #siti24ujjain