उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के लिए केडी गेट पर चला बुलडोजर, प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया मस्जिद का हिस्सा 🚜
आगामी सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में प्रमुख मार्गों और चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को केडी गेट चौराहे पर स्थित बोहरा समाज की कमरुबाग मस्जिद और मदीना मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार, यातायात को सुगम बनाने के लिए 18 मीटर चौड़ीकरण योजना के तहत कमरुबाग मस्जिद का 20 फीट और मदीना मस्जिद का 5 फीट हिस्सा हटाया जा रहा है। प्रशासन की समझाइश के बाद मदीना मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज ने स्वेच्छा से खुद हटाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सीएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में जीवाजीगंज, पंवासा और चिमनगंज थानों का भारी पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि शुरुआत में हल्का विरोध हुआ थ