Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
purvibiharnews
पहले मांग में सिंदूर भरा, फिर दुल्हन ने फेंकी वरमाला! बिहार के इस वीडियो ने मचाया बवाल!
Patna Rural, Patna
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
इसमें जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जय माँ लक्ष्मी। शुभ दिवाली 🪔🎇 ( Jai maa Lakshmi, diwali, patna, bihar ) #jaimaalakshmi #lakshmipuja #diwali #patna #viralreels
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
ममता सिंह (मुखिया) ग्राम पंचायत राज सागर,सुनील सिंह समाजसेवी की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, छठ महापर्व एवं पवित्र गंगा स्नान के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत राज सागर सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो तथा छठी मईया सभी के परिवारों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ सभी पर्व हर्षोल्लास से मनाएं। #धनतेरस_की_शुभकामनाएं #दीपावली_की_हार्दिक_बधाई #भैयादूज_की_शुभकामनाएं #छठ_महापर्व_की_शुभकामनाएं #ग्राम_पंचायत_राज_सागर
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
Under the leadership of the District Magistrate and the supervision of the District Fire Officer, the Bihar Fire Services, Samastipur, successfully conducted a comprehensive fire safety mock drill and live demonstration at the Collectorate premises on 6th November 2026. During the exercise, fire personnel trained the Collectorate staff on essential fire safety protocols, demonstrated live rescue operations, and sensitized the public on critical emergency preparedness measures.
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
मोतिहारी में साइबर ठगी की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी संपर्क के खुलासे से मचा हड़कंप!
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
बिहार के मोकामा से विधायक और 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित अनंत सिंह के काफिले को उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। दरअसल, अनंत सिंह सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान वाराणसी स्थित बीएचयू के सिंहद्वार पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का उनका कार्यक्रम था। लेकिन धनतेरस के मौके पर शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने काफिले को डाफी के पास रोक दिया। पुलिस ने पांच गाड़ियों के साथ आगे जाने की अनुमति दी, लेकिन अनंत सिंह पूरे काफिले के साथ जाने पर अड़े रहे। बाद में वह शहर में प्रवेश किए बिना प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
भागलपुर में दीपावली-छठ को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट! आग से बचाव के लिए टीम ने किया मॉक ड्रिल।
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
भारत स्काउट एवं गाइड, बिहार के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। समारोह के दौरान आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके सेवा-भाव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राहत-बचाव कार्यों में योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा की भावना विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है। आपदा की परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सम्मानित स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज सेवा, जनजागरूकता एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक एवं कैडेट्स उपस्थित रहे। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित महादलित टोले में स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली मनायी गयी। इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। प्रशासनिक पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के तीनों अनुमंडलों, प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों के चिह्नित महादलित टोलों में दीपोत्सव मनाने के लिए कुल 36 जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये पदाधिकारी 07 एवं 08 नवंबर को संध्या 05 बजे से अपने आवंटित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली मना रहे हैं। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्र भी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य प्रशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच आत्मीयता, विश्वास एवं अपनत्व को मजबूत करना तथा समानता और सामाजिक भागीदारी का संदेश देना है। #IPRD #Deepawali #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026