Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
purvibiharnews
भागलपुर में दीपावली-छठ को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट! आग से बचाव के लिए टीम ने किया मॉक ड्रिल।
Patna Rural, Patna
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
मोतिहारी में साइबर ठगी की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी संपर्क के खुलासे से मचा हड़कंप!
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
बिहार के मोकामा से विधायक और 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित अनंत सिंह के काफिले को उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। दरअसल, अनंत सिंह सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान वाराणसी स्थित बीएचयू के सिंहद्वार पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का उनका कार्यक्रम था। लेकिन धनतेरस के मौके पर शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने काफिले को डाफी के पास रोक दिया। पुलिस ने पांच गाड़ियों के साथ आगे जाने की अनुमति दी, लेकिन अनंत सिंह पूरे काफिले के साथ जाने पर अड़े रहे। बाद में वह शहर में प्रवेश किए बिना प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026
भारत स्काउट एवं गाइड, बिहार के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। समारोह के दौरान आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके सेवा-भाव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राहत-बचाव कार्यों में योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा की भावना विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है। आपदा की परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सम्मानित स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज सेवा, जनजागरूकता एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक एवं कैडेट्स उपस्थित रहे। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित महादलित टोले में स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली मनायी गयी। इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। प्रशासनिक पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के तीनों अनुमंडलों, प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों के चिह्नित महादलित टोलों में दीपोत्सव मनाने के लिए कुल 36 जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये पदाधिकारी 07 एवं 08 नवंबर को संध्या 05 बजे से अपने आवंटित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली मना रहे हैं। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्र भी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य प्रशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच आत्मीयता, विश्वास एवं अपनत्व को मजबूत करना तथा समानता और सामाजिक भागीदारी का संदेश देना है। #IPRD #Deepawali #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
आज दिनांक 07.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास में जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) के सुचारू संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर पैक्स अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पैक्स गोदाम एवं भंडारण क्षमता, धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों को निर्धारित 72 घंटे के भीतर भुगतान, जूट के बोरों की उपलब्धता तथा किसान पंजीकरण से संबंधित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पैक्स प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को विभागवार समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान अधिप्राप्ति एवं अन्य सहकारी गतिविधियों में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। पैक्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं कृषि व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा इनके सुचारू संचालन के लिए व्यावहारिक कठिनाइयों का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। उन्होंने गोदाम, जूट बैग की आपूर्ति, किसान पंजीकरण एवं भुगतान से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा पैक्स प्रतिनिधियों एवं विभागीय पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 07.11.2026 का पदाधिकारियों ने जिले के अलग-अलग छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, चिकित्सा सुविधा एवं विद्युत सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, गोताखोर, बचाव दल एवं जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन, यातायात नियंत्रण एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से दूर कराने तथा व्यवस्थाओं का पुनः सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। #IPRD #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
छठ महापर्व एवं दीपावली के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आज दिनांक 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय तथा आसपास की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ एवं जिला प्रशासन और रेलवे के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, ताकि किसी भी परिस्थिति में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यात्रियों के आवागमन मार्गों को अतिक्रमणमुक्त एवं बाधारहित रखने का निर्देश दिए। साथ ही अनधिकृत प्रवेश, अवैध पार्किंग एवं अनावश्यक जमावड़े पर रोक लगाने को कहा। स्टेशन के बाहर ऑटो, ई-रिक्शा एवं अन्य यात्री वाहनों के व्यवस्थित ठहराव तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस एवं नगर प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करें तथा पर्व अवधि में लगातार निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें। #IPRD #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 7, 2026
रेयाज अलम आर्किटेक ने दिया आपके लिए शुभकामनाएं..!! #छठपूजा #महापर्वछठ #जयछठीमैया #छठपूजा2026 #बिहारकीसंस्कृति
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026