बिहार के मोकामा से विधायक और 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित अनंत सिंह के काफिले को उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने शहर में प्रवेश करने से रोक दिया।
दरअसल, अनंत सिंह सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान वाराणसी स्थित बीएचयू के सिंहद्वार पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का उनका कार्यक्रम था।
लेकिन धनतेरस के मौके पर शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने काफिले को डाफी के पास रोक दिया। पुलिस ने पांच गाड़ियों के साथ आगे जाने की अनुमति दी, लेकिन अनंत सिंह पूरे काफिले के साथ जाने पर अड़े रहे। बाद में वह शहर में प्रवेश किए बिना प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।