हसनपुर: हसनपुर के तीन युवकों की हमीरपुर सड़क हादसे में हुई मौत, आठ की हालत गंभीर, परिवार में मचा कोहराम
हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में अमरोहा के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिनमें से हादसे में मरें दो युवकों के शव देर रात गांव पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा चोली और पिपलौती कलां से मंगलवार को मजदूरों को लेकर एक वैन झासी जा रही थी।