बिहारीगंज: जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
मधेपुरा के बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर नया बाजार स्थित एफसीआई गोदाम के समीप जलजमाव से परेशान ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम सड़क जाम कर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि दो महीने से सड़क पर पानी जमा है और बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। कई वाहन पलट चुके हैं। लोगों ने जल्द जलजमाव दूर कर सड़क मरम्मत की मांग की है।