जिला निवाड़ी आबकारी विभाग का सख्त प्रहार, ग्राम घुरारा जागीर में हाथ भट्टी की कच्ची 32 लीटर शराब जप्त एवं लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर जप्त कर नष्ट किया, 05 प्रकरण दर्ज
--
निवाड़ी जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण और विक्रय पर नकेल कसने एवं अवैध शराब बिक्री एवं संग्रहण के संबंध में त्वरित कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आबकारी विभाग ने सफलता हासिल की है।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार और आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध मदिरा के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। इस कार्यवाही के अंतर्गत, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), (च) के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के स्पष्ट आदेशों एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अमृता जैन के कुशल मार्गदर्शन में, वृत्त प्रभारी श्रीमती सपना यादव के नेतृत्व में आबकारी दल ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
यह कार्यवाही दिनांक 12/09/2026 को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुरारा जागीर में की गई। जिसमें 32 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा जप्त एवं लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट कर कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा का व्यापार न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि - अवैध रूप से मदिरा संग्रहण या विक्रय करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
इस सफल कार्यवाही को सुनिश्चित करने में वृत्त प्रभारी श्रीमती सपना यादव की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही, आबकारी प्रधान आरक्षक महेंद्र राय, आरक्षक अवधेश अहिरवार, साहिल अग्रवाल, शुभम चौधरी, देवेंद्र कुमार ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया।
#jansamparkMP #niwari