सिहोरा: खागामऊ की हिरन नदी के किनारे दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
सिहोरा वन परिक्षेत्र के खागामऊ गांव में रविवार को हिरन नदी के किनारे एक मगरमच्छ दिखने से हलचल मच गई। मगरमच्छ लगभग 1 घंटे तक नदी के 50 मीटर के दायरे में बैठा रहा। उसे देखने के लिए गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ नदी किनारे बैठा दिखाई दिया था यह खबर फैलते ही कई लोग उसे देखने पहुंच गए कुछ ग्रामीण काफी नजदीक तक पहुंचकर उसके फोटोऔर वीडियो बनान