शाहगंज: जमीन के विवाद में दंपती और बेटी की पिटाई, पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के नदौली गांव में जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पांच लोगों ने एक दंपती और उनकी बेटी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने घर का करकट भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गांव निवासी विष्णु यादव पुत्र इंद्रजीत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर को दोपह