पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर शास्त्रीनगर थाने के पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना के बड़े अस्पतालों में से एक पारस अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पांच पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार दोपहर 3:17 बजे मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है।