पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, बिहार में भाजपा केवल गुंडों को रोजगार दे रही है
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रोजगार को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारी सरकार नहीं है बावजूद हम कोशिश कर रहे हैं कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे सके। मौके पर उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा बिहार में सिर्फ गुंडो को रोजगार दे रही है।