पटना ग्रामीण: पटना में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने पीएम नरेंद्र मोदी से की गुजारिश, सौगात बंद कर रोजगार दें
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को दिए गए सौगात को लेकर कहा की बिहार की जनता को उनसे पूछना चाहिए कि पुराने सौगात का क्या हुआ। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सौगात देते देते नहीं थक रहे हैं लेकिन बिहार की जनता उनके जुमले से थक गई है।