पटना ग्रामीण: मंत्री जीवेश मिश्रा ने मलाही पकड़ी के पास पटना मेट्रो के कार्य का किया निरीक्षण, अगस्त में मेट्रो चालू करने का लक्ष्य
पटना में मेट्रो का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। पटना के मलाही पकड़ी के पास मेट्रो कार्य का निरीक्षण करने शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पहुंचे। मौके पर उन्होंने कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। वहीं शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना मेट्रो की शुरुआत को लेकर कहा की पटना मेट्रो चालू करने का टारगेट अगस्त में ही है।