पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर गंगा के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना सहित बक्सर से भागलपुर तक गंगा नदी लगातार खतरे के निशान की ओर है। गंगा का पानी तेजी से निचले इलाकों को डुबाता जा रहा है तो दूसरी ओर दियारा सहित नदी किनारों के इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच गंगा के जलस्तर में आई तेजी के मद्देनजर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी निरीक्षण करने पहुंचे।