पटना ग्रामीण: पटना के ज्ञान भवन में इंडियन यूथ कांग्रेस महा रोज़गार मेला शुरू होने से पहले युवाओं का जनसैलाब उमड़ा
पटना जाके ज्ञान भवन में 19 जुलाई से आयोजित होने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस महा रोज़गार मेला की शुरुआत से पहले ही भारी संख्या में युवा पहुंच गए। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं का हुजूम सुबह 9 बजे से ही गेट के बाहर उमड़ने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आयोजन शुरू होने से पहले ही भवन के बाहर युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई है।