*काछोला दीपावली पर्व ऐतिहासिक मेले में प्रताप सागर तालाब बना आकर्षण का केंद्र*
नौका विहार के दौरान ओम शांति ट्रस्ट के सदस्यों ने लहराया ओम शांति ध्वज एवं राष्ट्रीय तिरंगा
काछोला :असलम रंगरेज
काछोला के ऐतिहासिक पांच दिवसीय मेले में प्रताप सागर तालाब आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले में पहुंच रहे श्रद्धालु, ग्रामीण एवं पर्यटक तालाब में नौका विहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं। बच्चों और युवाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी दौरान नौका विहार करते हुए ओम शांति ट्रस्ट के सदस्यों ने ओम शांति ध्वज एवं राष्ट्रीय तिरंगा लहराकर शांति और सद्भावना का संदेश दिया। तालाब के बीच नौका विहार पर लहराते ओम शांति ध्वज और तिरंगे ने काछोला में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
सदस्यों की इस पहल ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संदेश दिया। ऐतिहासिक मेले में प्रताप सागर तालाब की रौनक और नौका विहार का नजारा लोगों के लिए यादगार बना हुआ है।