टाटीझरिया: NH-522 पर आस्था का अद्भुत नज़ारा: 60 के 'नौजवान' साइकिल से 4 धाम, राम छालों संग महाकाल चले
टाटीझरिया। NH-522 पर उम्र को मात देती आस्था, ज़ख्मों को ठेंगा दिखाता जज़्बा: साइकिल से 4 धाम नाप रहे 60 के 'नौजवान', तो छालों संग महाकाल चले राम। राष्ट्रीय राजमार्ग-522 सडक पर दिखे भक्ति के दो अनोखे रंग; जयपुर राजस्थान के प्रकाश साइकिल से 9 ज्योतिर्लिंग और 3 धाम पूरे कर पहुंचे देवघर की राह, वहीं पैरों में पट्टी बांध पैदल उज्जैन चले पश्चिम बंगाल के राम।