अमरोहा: अमरोहा पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 296 वाहनों के काटे चालान, नियमों का पालन नहीं कर रहे थे वाहन चालक
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 296 वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही पुलिस ने कई वाहनों से हूटर और कारों के सीसे पर चढ़ी ब्लैक फिल्म को भी उतरवाया है।