सागर नगर: भाजपा ने महापौर संगीता तिवारी को दिया कारण बताओ नोटिस
नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस में उल्लेख है कि नगर निगम सागर में महापौर परिषद के सदस्यों का परिवर्तन पार्टी शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बिना किया गया है, इसके संबंध में प्रदेश नेतृत्व द्वारा 26 अप्रैल को महापौर संगीता तिवारी को प्रदेश कार्यालय तलब किया गया था लेकिन संगीता तिवारी उपस्थित नहीं हुई।