सागर नगर: सागर में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से कपड़ों का ऑर्डर कैंसिल करने के बहाने महिला से ठगी
सागर में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगवाए कपड़ों का ऑर्डर कैंसिल करने का झांसा देकर महिला से ठगी की गई। ठग ने ऑर्डर आईडी मांगी और बैंक खाते से रुपए निकाल लिए। खाते से जब करीब 22 हजार रुपए कट गए तब मैसेज आने पर मामला समझ आया। जिस पर फरियादी ने साइबर सेल में शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।