सागर नगर: आतंकवाद के पुतले को फांसी पर लटकाया, फिर घसीटते हुए तीन बत्ती पर ले जाकर जलाया
सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम 5 बजे सराफा बाजार मे आतंकवाद के पुतले को फांसी पर लटकाया।पुतले को फांसी पर आधे घंटे लटकाने के बाद पुतले को घसीटते हुए तीन बत्ती ले गए जहां आतंकवाद का पुतला दहन किया। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम सोनी ने कहा कि जिस तरह आतंकवादियों ने निर्मम तरीके से हमारे देश के नागरिकों को मारा है आज विरोध स्वरूप आतंकवाद को फांसी पर लटकाया।