सागर नगर: कैंट थाना क्षेत्र में भाई ने भाई और मां पर हमला किया, मामला दर्ज
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले भैंसा नाका में एक भाई ने अपने बड़े भाई और मां के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत बड़े भाई ने थाना में की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि भैसा नाका रविदार मंदिर के पास रहने वाले फरियादी बीरू पिता चुन्नीलाल साग चौधरी ने थाना में आकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।